3. सापेक्ष अनुक्रमणिका का विस्तार
सापेक्ष अनुक्रमणिका उपर्युक्त सभी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करते हुए, दशमलव पद्धति के प्रयोग को अत्यन्त सरल बना देती है। इसमें विभिन्न विषयों को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया गया है। साथ ही प्रत्येक विषय के विभिन्न पक्षों को उनके आपसी संबंधों को दर्शाते हुए एक साथ दिया गया है। इससे अनुक्रमणिका का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।सापेक्ष अनुक्रमणिका में कुल 80,000 से अधिक प्रविष्टियों का प्रावधान किया गया है। ये प्रविष्टियां अनुसूचियों तथा सारणियों में सम्मिलित रूप से परिगणित 29,528 प्रविष्टियों के संदर्भ में अधिक हैं।
अनुक्रमणिका में निम्नलिखित शब्दों को वर्णानुक्रम की एक श्रेणी में दिया गया है: i) अनुसूचियों में वर्णित समस्त महत्वपूर्ण शब्द या धारणाएं i) सातों सहायक सारणियों में वर्णित धारणाएं ii) प्रविष्टियों के अन्तर्गत दिए गए समस्त उदाहरण iv) योजक निर्देशों द्वारा बनने वाली कुछ संयुक्त धारणाएं v) पर्यायवाची शब्द तथ सम्बन्धित धारणाओं के संदर्भ में प्रतिनिर्देश vi) इनके अतिरिक्त, निम्नलिखित शब्दों को अनुक्रमणिका में सम्मिलित नहीं किया गया
i) अनुसूचियों तथा सारणियों में सम्मिलित नहीं किए गए शब्द
- समस्त स्थानों के नाम, खनिजों के नाम पौधों के नाम, बीमारियों के नाम आदि; ii) कुछ अपवादों को छोड़कर व्यक्तियों के नाम, जैसे धर्मों के संस्थापक, धार्मिक ग्रंथ; iii) विशिष्ट देशों अथवा भाषाओं के लिए कलाओं अथवा साहित्यिक विधाओं के नाम, उदाहरण के लिए अंग्रेजी कविता, फ्रांसीसी पाककला; iv) मानक उपविभाजनों के अंतर्गत वर्णित सामान्य धारणाएं जो अधिकतर विषयों में प्रयुक्त होती हैं, जैसे- शैक्षिक प्रशासन, गणितिय सारणियां v) कुछ धारणाएं संदर्भो में बार-बार आती हैं । उन्हें संदर्भो के स्थान पर विशिष्ट धारणा के स्थान पर शामिल किया गया है, जैसे - Organic acids के स्थान पर Acids organic की प्रविष्टि मिल जाएगी।सापेक्ष अनुक्रमणिका का प्रत्येक पृष्ठ एक उर्ध्व रेखा द्वारा विभाजित दो कॉलमों में संगठित है। प्रत्येक कॉलम में अनुक्रमणिका की प्रविष्टियां दी गई हैं । अनुक्रमणिका के अंतर्गत प्रविष्टि को इस प्रकार परिभाषित किया गया है:
A term of phrase followed by information in the form either of a number or of a reference to another term or phrase.
अर्थात एक शब्द या वाक्यांश जिसके पश्चात एक संख्या अथवा दूसरे शब्दों या वाक्यांश के संदर्भ के प्रकार की सूचना दी गई हो।
अत: अनुक्रमणिका प्रविष्टि एक प्रयोक्ता को किसी संख्या अथवा प्रतिनिर्देश तक पहुंचाने का कार्य करती है। उदाहरण - Flats
4. अनुक्रमणिका पृष्ठ का स्वरूप
architecture 728.314 building 690.8314housekeeping 647.92 Other aspects see
Residential buildings इस उदाहरण में फ्लैट्स के तीन पक्षों के वर्गीक दिए गए हैं। तत्पश्चात अन्य पक्षों के वर्गीकरण हेतु रिहाइशी भवनों के अन्तर्गत देखने का निर्देश दिया गया है।
इसी प्रकार, Inert gases see Rare gases
इस प्रविष्टि में स्पष्ट है कि निष्क्रिय गैस तथा दुर्लभ गैसों में से दुर्लभ गैस वाक्यांश का प्रयोग किया गया है तथा निष्क्रिय गैसों के किसी भी पक्ष का वर्गीकरण दुर्लभ गैसों की प्रविष्टि में किया जाएगा।
सापेक्ष अनुक्रमणिका के किसी भी सामान्य पृष्ठ पर दृष्टि डालने से किसी विषय के विभिन्न पक्षों के आपसी संबंधों के स्तर भी स्पष्ट हो जाते हैं। उदाहरण -
633.15 633.255 635.67
Corn agriculture field crops
food
forage garden crops soc. & econ. aspects see
Primary Industries Flour & meal
Comm. proc. Foods preparation
commercial domestic
644.725 641.356 7
664.805 67 641.656 7
comm, proc.664.369
Other aspects see Oils
इस उदाहरण में विभिन्न प्रविष्टियों के परिवर्तित आरंभिक स्थान से उनके परस्पर संबंधों का भी पता चल जाता है। इसके अंतर्गत Corn के तीन पक्षों को दिया गया है: कृषि, आटा एवं भोजन, तथा तेल। कृषि पक्ष के अंतर्गत पुन: दो उप पक्ष तथा एक प्रतिनिर्देश दिया गया है। इनमें से एक उप पक्ष खेतों में उगाई जाने वाली फसल के अंतर्गत पुन: दो विकल्प दिए गए हैं अनाज तथा चारा । अतः एक वर्गकार को प्रलेख के विषयानुसार इन अनेकों विकल्पों में से उचित विकल्प का निर्धारण कर उचित प्रविष्टि तक पहुंचना होता है।
5. अनुक्रमणिका की संरचना -
सापेक्ष अनुक्रमणिका में विषयों को शब्दशः वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया गया है। साथ ही एक विषय के समान स्तर के विभिन्न पक्षों को भी वर्णानुक्रम में ही रखा गया है। प्रत्येक विषय के प्रथम शब्द का आरंभ रोमन दीर्घाक्षर से होता है, जबकि उसके विभिन्न पक्षों के प्रथम शब्दों का आरम्भ रोमन लघु अक्षर से ही हो जाता है। भाषा के व्याकरण के सामान्य नियमों का पालन करते हुए व्यक्तिवाचक संज्ञा हमेशा दीर्घाक्षरों से आरंभ होती है। संयोजक रेखा सहित संयुक्त शब्द, एक शब्द की तरह प्रयुक्त किए गए हैं । उदाहरण -Highballs Highboys
High-caloric cookery
High-carbohydrate High-compression-ignition High-energy Higher High-explosive ammunition High-fat High-fidelity systems High-frequency Highland वाक्यांशों को नियमानुसार बिना उत्क्रमण के 'विशेषण + संज्ञा' की दशा में दर्शाया गया
उदाहरण -
Agricultural banks Fabian socialism Indian desert Indian ocean Inorganic chemistry Physical geography Postal insurance Roral sociology इस नियम के कुछ अपवाद भी हैं, जैसे -
Roman catholic Bishops के स्थान पर
Bishops Roman Catholic प्रविष्टि दी गई है। मूर्त संज्ञाएं बहुवचन के रूप में दी गई हैं, जैसे
Islands Isomers Isotops keys
Laces
Lagoons Lamps
Lampshades अमूर्त संज्ञाएं एक वचन के रूप में दी गई हैं, जैसे -
Morality System
Thought
Truth
6.1 सारणियों के संक्षिप्त रूप
विकृत स्वरों के साथ क्रमबद्ध करते समय ऐसे व्यवहार किया जाता है, जैसे उनमें कोई विकृति न हो। उदाहरण -Haute - Saone FranceकोHaute - Saone France की तरह
| Hautes - Pyrenees France को Hautes - Pyrenees France की तरह 6. प्रविष्टियों में प्रयुक्त संक्षिप्त रूप ।
| सापेक्ष अनुक्रमणिका में अधिकतर प्रविष्टियों के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर शब्दों के संक्षिप्त रूपों का प्रयोग किया जाता है। इसमें प्रयुक्त समस्त संक्षिप्त शब्दों को मूल पाठ के पूर्व (पृ. xi-xiii) सूचीबद्ध किया गया है। इस सूची की सहायता से प्रविष्टि में प्रयुक्त संक्षिप्त शब्दों के अर्थ आसानी से समझे जा सकते हैं कुछ प्रमुख संक्षिप्त शब्दों को यहां पर दिया गया
appl(s)। | = application(s), applied | gen. wks. | = general works misc.
miscellaneous, miscellany s.a. | = see also soc. | = social, socialization, sociology spec.
specific subj.
= subject(s) इसके अतिरिक्त, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रान्तों के भी संक्षिप्त रूप सूची में दिए गए हैं। उदाहरण -
= Arizona Ark.
Arkansas Calif. = California
Colo. = Colorado
जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है सापेक्ष अनुक्रमणिका में अनुसूचियों के अलावा सातों सारणियों में वर्णित धारणाओं को भी सम्मिलित किया गया है। किसी भी सारणी से संबंधित प्रविष्टि में; अनुसूची की प्रविष्टि से भिन्न दो विशेषताएँ होती है : प्रथम, सारणी का संक्षिप्त नाम; तथा वितीय, डैश (-) जो सारणी के संक्षिप्त नाम तथा उस धारणा के लिए प्रयुक्त अंकों के मध्य प्रयोग किया जाता है।
Comments
Post a Comment