Publishers Weelky. New York : R.K. Bowker, - Weekly: इसके प्रत्येक साप्ताहिक अंक में प्राय: उससे पिछले सप्ताह में संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रकाशित सभी ग्रन्थों की सूची को सम्मिलित किया जाता है | सरकारी प्रकाशन, शोध प्रबन्ध, क्रमिक तथा अन्य सामयिक प्रकाशन इत्यादि को इसमें सम्मिलित नहीं किया जाता है । इसमें प्रविष्टियों को लेखक के नाम से वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाता है ।* Books in Print. New York : R.R. Bowker,- Annual: बुक्स इन प्रिन्ट में लगभग 5500 प्रकाशकों का 4. 5 लाख आख्याओं (Titles) की सूची एक साथ प्रकाशित की जाती है । इसमें सरकारी प्रलेखों व्यवसायिक विधि की ग्रन्थ इत्यादि को समाहित नहीं किया जाता है । प्रविष्टियों का व्यवस्थापन लेखक और आख्या के नाम से वर्णानुक्रम में किया जाता। है | इसकी प्रविष्टि में ग्रन्थों की सम्पूर्ण ग्रन्थपरख सूचनाओं के अतिरिक्त इस बात का भी उल्लेख रहता है कि ग्रन्थ कहा उपलब्ध है एवं कहां से खरीदी जा सकती है ।
युनाइटेड किंगडम की व्यापारिक ग्रन्थ सूचियाँ -
* British Books in Print. London: Whitakers, Annual: यह युनाइटेड किंगडम में प्रकाशित एवं विक्रय के लिए उपलब्ध ग्रन्थों की सूची है । इसमें लगभग 1800 ब्रिटिश प्रकाशनों द्वारा प्रकाशित ग्रन्थों की प्रविष्टियों को समाहित किया जाता है । इसमें लेखक, आख्या तथा विषय की प्रविष्टियों को एक ही साथ वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाता है । प्रविष्टियों में ग्रन्थों से संबंधित महत्वपूर्ण ग्रन्थ परक सूचनाएं रहती हैं ।* Cumulative Book List. London: Whitaker,-Quarterly: यह कृति साप्ताहिक बुक सेलर (Book Seller) में प्रकाशित नयी ग्रन्थों की सूची पर आधारित होती है । इसमें प्रविष्टियों का व्यवस्थापन विषय के अन्तर्गत वर्गीकृत क्रम में होता है, साथ ही लेखक, आख्या और विषय से संबंधित वर्णानुक्रम में अनुक्रमणिका भी दी जाती है । इसका वार्षिक तथा पंचवर्षीय संचयी (Cumulative) खण्ड भी प्रकाशित होता है ।
* Bookseller: The Organ of the Book Trade. London: Whitaker,Weekly: यह ग्रन्थ व्यवसाय से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रकाशन है । एक सप्ताह में ब्रिटेन से प्रकाशित नए प्रकाशनों की सूची के साथ-साथ आगामी सप्ताह/माह में प्रकाशित होने वाले ग्रन्थों की सूची भी इसमें प्रकाशित होती है । इसमें प्रविष्टियों का व्यवस्थापन लेखक, आख्या एवं कभी-कभी विषय के अन्तर्गत वर्णानुक्रम में किया जाता है ।
4.5 विषय ग्रन्थ सूचियाँ (Subject Bibliographies)
रंगनाथन के अनुसार "विषय ग्रन्थ सूची वह ग्रन्थ सूची (Document Bibliography) होती है जो केवल विशिष्ट विषय क्षेत्र तक ही सीमित रहती है, जिसमें सम्पूर्ण विषय-जगत (Universe of Subject) का समावेश नहीं होता है ।" विषय के रूप में व्यक्ति हो सकता है। या भौगोलिक सत्ता (Geographical Entity) अथवा साहित्य हो सकता है । विषय ग्रन्थ सूची एक महत्वपूर्ण पूर्वव्यापी (Retrospective) चयन सामग्री है । उदाहरणस्वरूप कुछ महत्वपूर्ण विषय ग्रन्थ सूची निम्न हैं - * Cambridge Bibliography of English Literature by F.W. Bateson,Cambridge University Press, 1940-57,5 Vols.
* Indian Library Literature : An annotated bibliography by R.G.
Prasher, New Delhi : Today and Tomorrow, 1971. * Asian Social Science Bibliography. Delhi : Vikas Publishing House,
1970. * Bibliography of Indian Philosophy by C.P.R. Aiyar, Madras :
Sanskrit College, 1968, 2 Vol.
इस तरह की ग्रन्थ सूचियां समय-समय पर प्रकाशित होती रहती हैं, जिनकी जानकारी पुस्तकालयाध्यक्ष को रखनी आवश्यक है ।
4.6 पुस्तक समीक्षायें (Book Reviews)
| पुस्तक चयन का एक महत्वपूर्ण स्रोत पुस्तक समीक्षा है, जो कि समाचार पत्रों और सामयिकी प्रकाशनों में प्रकाशित होती रहती है । अभी तक जितने भी स्रोतों के बारे में वर्णन किया गया है उनमें केवल पुस्तक से संबंधित कथात्मक सूचनाएं (Bibliographical Information) ही दी जाती है । जिनके आधार पर पुस्तक की सिर्फ पहचान की जा सकती है। । उनकी मौलिकता, गुणवत्ता, उपयोगिता इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं की जा सकती है । जबकि पुस्तक समीक्षा में पुस्तक से संबंधित पुस्तकात्मक सूचनाएं तो रहती ही हैं, साथ ही इनमें इतनी सूचनाएं रहती हैं, जिसके आधार पर पुस्तक की मौलिकता गुणवत्ता, उपयोगिता इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है । अत: यह एक महत्वपूर्ण विश्वसनीय पुस्तक चयन स्रोत है । पुस्तक समीक्षा सामान्यत: निम्न चार प्रकार के प्रकाशनों में प्रकाशित होती है -1. समाचार पत्रों में प्रकाशित पुस्तक समीक्षाएं (Book Reviews Published in Newspapers):
प्राय: सभी देशों के महत्वपूर्ण समाचार पत्रों के विशेष अंक या सामान्य अंक में नवीन पुस्तकों की समीक्षाएँ प्रकाशित होती हैं । समाचार पत्रों में पुस्तक समीक्षा का प्रकाशन उनके पाठकों के लिए होता है, पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए नहीं । यह शैक्षणिक और विशिष्ट पुस्तकालयों के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं होती है । फिर भी इनके द्वारा नवीन और आगामी प्रकाशनों के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलती हैं । आवश्यकतानुसार पुस्तक चयन में इनकी सहायता ली जा सकती है ।2. सामान्य पत्रिका में प्रकाशित पुस्तक समीक्षाएं (Books Reviews Published in General Magazines) :
कुछ सामान्य पत्रिकाएँ (जैसे - इण्डिया टुडे, आविष्कार, कादम्बिनी, नवनीत इत्यादि) भी पुस्तक समीक्षा प्रकाशित करती है । समाचार पत्रों की तरह ही इनमें भी सामान्य रूचि (General Interest) की पुस्तकों की समीक्षाएँ प्रकाशित होती है । फिर भी यह एक अच्छे स्रोत के रूप में उपयोगी होती है ।3. विषय सामयिकी में प्रकाशित पुस्तक समीक्षाएं (Books Reviews Published in Subject Periodicals) :
आज पूरे विश्व में प्रायः सभी विषयों के लिए अलग-अलग सामयिकी प्रकाशित हो रहे हैं । एक विषय से संबंधित सामयिकी में उसी विषय के नवीनपुस्तकों की समीक्षा प्रकाशित होती है । जिनकी समीक्षा भी उसी विषय के विशेषज्ञ द्वारा की जाती है । अत: स्वाभाविक रूप से यह एक महत्वपूर्ण पुस्तक चयन स्रोत है । जिसके आधार पर पुस्तकालय अपने पाठकों की आवश्यकता के अनुसार उत्तम पुस्तकों का चयन कर सकता है। । विशिष्ट पुस्तकालयों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पुस्तक चयन स्रोत होता है ।
4. समीक्षा सामयिकी में प्रकाशित पुस्तक समीक्षाएं (Books Reviews Published in Reviewing Periodicals) :
उपरोक्त तीनों स्रोतों के अलावा अनेक समीक्षा सामयिकी प्रकाशित होते हैं, जिसमें केवल पुस्तकों की समीक्षाएं ही प्रकाशित होती हैं । यह एक महत्वपूर्ण चयन स्रोत है । कुछ महत्वपूर्ण समीक्षा सामयिकी निम्न हैं -
* Indian Book Chronicle. New Delhi : Vivek Trust, Monthly. * Books Review Supplement. Delhi : Delhi Library Association,
Quarterly. * Times Literacy Supplement. London : Times Newspaper, -
Weekly. * New York Review of Books.- Fort Nightly
यद्यपि पुस्तक समीक्षा एक महत्वपूर्ण पुस्तक चयन स्रोत है, किन्तु इसकी कुछ ऐसी सीमाएँ जैसे प्रकाशित पुस्तकों में से बहुत कम पुस्तकों की समीक्षा का प्रकाशन, पुस्तक प्रकाशन और समीक्षा प्रकाशन के बीच लम्बे अन्तराल का होना इत्यादि है, जो कि हमें अन्य स्रोतों पर ध्यान देने के लिए बाध्य करती है ।
Comments
Post a Comment