इंडिया टुडे, हिंदी भाषा में सामान्य पत्रिका
अनुसूची में French languages के सामान्य संकलन का अंकन 084 दिया गया है। इसके नीचे आधार अंक 08 के साथ सारणी 6 के अंकन -41 से -49 के प्रयोग का निर्देश दिया गया है। सारणी 6 में फ्रेंच भाषा का अंकन -41 दिया गया है। दोनों को जोड़ने पर अंतिम वर्गीक - 08 + 41 = 084.1 बनेगा।शीर्षक -
India Today , a general magazine in Hindi 059.914 31
इंडिया टुडे, हिन्दी भाषा में प्रकाशित एक सामान्य पत्रिका है। अनुसूची में कुछ भाषाओं की सामान्य पत्रिकाओं के लिए अंकन 051 से लेकर 058 तक का प्रावधान किया गया है, तथा शेष भाषाओं की सामान्य पत्रिकाओं का अंकन 059 के अंतर्गत वर्गीकृत करने का प्रावधान है। इसके नीचे आधार संख्या 059 के साथ सारणी 6 के अंकन -2 से -9 के प्रयोग का निर्देश दिया गया है। सारणी 6 में हिन्दी भाषा का अंकन -91431 दिया गया है। इस प्रकार दोनों के जोड़ने पर अंतिम वर्गीक - 059 + 91431 = 059.914 31 बनेगा। शीर्षक -फ्रेंच भाषी देशों में ग्रंथालयों का इतिहास History of general libraries in French speaking countries 027.017
अनुसूची में सामान्य ग्रंथालयों का अंकन 027 दिया गया है। इसके नीचे .01 -.09 Geographical treatment के अंतर्गत आधार संख्या 027.0 के साथ भौगोलिक उपविभाजन सारणी के अंकन 1-9 के प्रयोग का निर्देश दिया गया है। भौगोलिक उपविभाजन सारणी-S 'में अंकन -175 के सामने 'regions where specific languages predominate' पद दिया गया है एवं इसके नीचे भी आधार संख्या -175 के साथ सारणी 6 के अंकन -1 से -9 के प्रयोग का निर्देश दिया गया है। सारणी 6 में फ्रेंच भाषा का अंकन -41 दिया गया है। इस प्रकार तीनों को जोड़ने पर अंतिम वर्गीक - 027.0 + 175 + 41 = 027.017 541 बनेगा। 7. सारणी 6 भाषाओं पर आधारित अभ्यास के लिये शीर्षक (Self Check Exercises based on Table 6: Languages)
निम्नलिखित ग्रंथों के वर्गीक बनाइये तथा इकाई के अंत में प्रदत्त उत्तर से मिलान कीजिये:
1. Translation of Bible in Hindi.बाइबिल का हिन्दी अनुवाद । 2. Spanish Languages Encyclopedia
स्पेनिश भाषा में विश्वकोश 3. Dictionary of Gujarati Proverbs
गुजराती कहावतों का कोश 4. Translation of Koran in Tibetan Language
कुरान का तिब्बती भाषा में अनुवाद 5. Bangali Language general serial publications
बंगाली भाषा के सामान्य आवधिक प्रकाशन 6. Hindi Vishwarkhosh
हिन्दी विश्वकोश 7. General collection of essays of Romanian Languages
236
रोमानियम भाषा के सामान्य निबंधों का संग्रह 8. English Calligraphy
अंग्रेजी सुलेख 9. Translation of Talmudic literature in Italian language
तालमुडिक साहित्य का इतालवी भाषा में अनुवाद 10. History of General Libraries in German speaking countries
जर्मन भाषा-भाषी देशों में ग्रंथालयों का इतिहास 11. Adult Education in French speaking countries
फ्रेंच भाषा-भाषी देशों में प्रौढ शिक्षा 12. Women Eduction in Arabic speaking countries
अरबी भाषा भाषी देशों में महिला शिक्षा 13. Teaching of Latin in Elementry schools
प्राथमिक विदयालयों में लेटिन का अध्ययन
14. Sarita - a general Hindi magazine
सरिता-हिंदी भाषा की सामान्य पत्रिका 8. सारांश। विभिन्न भाषाओं के विभिन्न पहलुओं, जैसे ध्वनिशास्त्र, वर्णमाला, शब्दों का उद्भव, विकास, व्याकरण, कोश आदि से संबंधी ग्रंथ भी प्रकाशित होते हैं। इस प्रकार के पहलुओं को व्यक्त करने के लिये भाषा विषयक उपविभाजन सारणी 4 का उपयोग किया जाता है। इस सारणी के अंकनों का प्रयोग खण्ड 2 की अनुसूचियों 420 से 490 के अनुक्रम में तारांकित (*) भाषाओं के नीचे दी गई सभी आधार संख्याओं के साथ अथवा आधार संख्याओं के अभाव में तारांकित भाषा के नाम के पहले अंकित वर्ग संख्या के साथ निर्देशों के अनुसार किया जा सकता है। जैसे
Hindi Grammar = 491.43 + 5 = 491.435
सारणी 4 में -24 = Foreign elements, -32-39 = Bilingual (dictionaries), -824 = (Structural approach to expression) for those whose native language is different, -864 = (Readers) for those whose native language is different, आदि अंकनों के साथ निर्देशानुसार सारणी 6 से दूसरी भाषा का अंकन लाकर जोड़ा जा सकता है। जैसे, हिन्दी भाषा में अंग्रेजी के शब्दों का प्रयोग का वर्गीक -
491.43 + 24 + 21 = 491.482 421 बनेगा।
दो भाषाओं के शब्दकोश की वर्ग संख्या बनाने के लिये -32 -39 अंकन शीर्षक के अंतर्गत दिये निर्देश का पालन करना चाहिये। जैसे जो भाषा किसी क्षेत्र में कम प्रयोग में लाई जाती है या उस क्षेत्र में उसका प्रचलन कम हो तो उसकी प्रतीक संख्या 420 से 490 के अनुक्रम से लेकर पहले प्रयोग में लाई जाती है। और उसके साथ - 30 = शब्दकोष का अंकन जोड़कर दूसरी भाषा का अंकन सारणी 6 से लेकर जोड़ दिया जाता है। जैसे,
रूसी-हिन्दी कोश = 491.7 + 3 + 91431 = 491.739 143 1,
Teaching of Latin in Elementry schools प्राथमिक विदयालयों में लेटिन का अध्ययन
यदि दोनों ही भाषायें उस क्षेत्र में कम प्रयोग में लाई जाती हों तो 420 से 490 के अनुक्रम में गणनात्मक दृष्टि से जो भाषा बाद में अंकित हो उसे पहले स्थान दिया जायेगा, तथा उसके बाद - 3 = कोश का अंकन जोड़कर सारणी 6 से दूसरी भाषा का अंकन लाकर जोड़ दिया जायेगा।सारणी 4 से -864 अंकन का प्रयोग करते समय भी यह ध्यान रखना चाहिये कि जिस भाषा की रीडर (पाठमाला) हो, उसका अंकन 420 से 490 के अनुक्रम से लाकर पहला स्थान दिया जाता है, तथा -864 अंकन उसके साथ जोड़कर सारणी 6 से उस भाषा का अंकन - 864 के साथ जोड़ दिया जाता है जिस भाषा-भाषियों के लिये यह पाठमाला लिखी गई है।
सारणी 6 में विश्व की सभी भाषाओं के अंकन दिये गये है। इस सारणी के अंकनों का प्रयोग स्वतंत्र रूप से नहीं किया जा सकता है। खण्ड 2 की अनुसूचियों में तथा कुछ सहायक सारणियों में यथास्थान इसके उपयोग के निर्देश दिये गये हैं। उदाहरणार्थ, मानक उपविभाजन सारणी 1, भौगोलिक उपविभाजन सारणी 2, भाषा विषयक उपविभाजन सारणी 4 में कुछ स्थानों पर सारणी 6 के अंकनों के प्रयोग के निर्देश दिये गये है। जैसे,
सारणी 2 में -175 अंकन के नीचे दिया हुआ निर्देश: "Add language notation 1-9 from table 6 to base number 175". अनुसूचियों में 398.9 के नीचे दिया हुआ निर्देश : "Add language notation 1-9 from table 6 to base number 398.3". 9. अभ्यास के लिये शीर्षकों के उत्तर (Answer to Self Check Exercises)
सारणी - 4 के शीर्षकों के उत्तर 1. 495.15
Comments
Post a Comment